नोएडा विधानसभा: पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भाजपा टिकट के लिए ठोकी दावेदारी, वैश्य समाज का मिला समर्थन

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चा वाली सीटों में शुमार नोएडा विधानसभा से भाजपा टिकट की दावेदारी अब और गरमा गई है। भाजपा नेता और नोएडा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने इस सीट से चुनाव लड़ने का दावा पेश कर दिया है। उन्हें वैश्य समाज का समर्थन भी मिला है।

मनोज गुप्ता ने नोएडा खबर डॉट कॉम के साथ खास बातचीत में बताया कि वे स्थानीय होने के साथ पिछले 35 वर्षों से भाजपा के सिद्धांतों पर चल रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है। गुप्ता ने दावा किया कि वे किसानों के दर्द को गहराई से समझते हैं और नोएडा के गांवों की समस्याओं को हल कराने की लगातार कोशिश करते रहे हैं।उन्होंने कहा कि गांवों ने मजदूरों के आवास की समस्या को अपने स्तर पर मिलकर सुलझाया है, जबकि उद्योगों में काम करने वालों के लिए आवास व्यवस्था नोएडा प्राधिकरण की जिम्मेदारी है।

नोएडा शहर के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, शिक्षा और भूमिहीन लोगों के पुनर्वास की योजना लागू कराना भी प्राधिकरण का काम है।गुप्ता ने कहा कि वे नोएडा विधानसभा से भाजपा के टिकट पर दावेदारी कर रहे हैं और 2027 के चुनाव में पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। अंतिम फैसला पार्टी को करना है।

गौरतलब है कि इस सीट पर 2017 से पंकज सिंह विधायक हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा उन्हें तीसरी बार मैदान में उतारती है या नया चेहरा लाती है। नोएडा विधानसभा भाजपा की अजेय सीट मानी जाती है। 2022 के चुनाव में पंकज सिंह को करीब 70 प्रतिशत वोट मिले थे।मनोज गुप्ता मूल रूप से भंगेल के निवासी हैं और इससे पहले भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *