नोएडा: सेक्टर-14ए शनि मंदिर में है ग्वालियर के अमृत पत्थर की शनि शिला, 10 अक्टूबर को पितृदोष निवारण व शनि शांति महायज्ञ का आयोजन
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा जोन के नए एडीसीपी बने अभय कुमार मिश्रा, ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार को; मनीषा सिंह को यातायात व महिला सुरक्षा
नोएडा: भारत विकास परिषद की श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव से भक्तिमय हुआ नोएडा, वामन अवतार और श्रीराम के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन
नोएडा: विदेशी सिविल सेवकों ने नोएडा साइबर सेल का दौरा किया, साइबर पुलिसिंग मॉडल से अवगत कराया
नोएडा: एमएलसी चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा नोएडा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक

नोएडा: भारत विकास परिषद की श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव से भक्तिमय हुआ नोएडा, वामन अवतार और श्रीराम के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे।

श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही पूरा वातावरण “नंद के घर आनंद भयो” के जयघोष से गूँज उठा।कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य के साथ भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान का प्रत्येक अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश का संदेश देता है। श्रीराम चरित्र के माध्यम से उन्होंने मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्य का महत्व समझाया।

श्रीकृष्ण जन्म के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ उत्सव मनाया। भव्य नंदोत्सव में नंद बाबा के घर जन्मे लल्ला की खुशी में उत्साह से हिस्सा लिया। भजन और मंगलगीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

आचार्य श्री ने पितृ पक्ष में भागवत श्रवण का विशेष महत्व बताते हुए कहा कि कथा भक्ति के साथ संस्कार और सदाचार का मार्ग दिखाती है। श्रद्धा और भाव से श्रवण करने पर मन को शांति और जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है।

मुख्य अतिथि त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर एवं मिजोरम के पूर्व गृहमंत्री रामप्रसाद तथा भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कथा व्यास का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता और श्रीमती रीना गुप्ता रहे।भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्था है। कथा के बाद प्रतिदिन भंडारा और प्रसाद भी दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजिका सुनीता मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. टी.एन. गोविल, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, सीए महेश बाबू गुप्ता, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, रामरतन शर्मा, राकेश कत्याल, पंकज जिंदल, डॉ. नरेश शर्मा और मुकुल वाजपेयी सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *