नोएडा: मॉडर्न स्कूल में दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी खेल उत्सव संपन्न, तैराकी और जूडो में छात्रा-छात्रों ने दिखाया दम

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
मॉडर्न स्कूल नोएडा में 10 सितंबर से दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के युवा खिलाड़ियों ने तैराकी और जूडो स्पर्धाओं में भाग लिया।

उत्सव का शुभारंभ 10 सितंबर को विद्यालय सभागार में दीप प्रज्वलन, स्वागत भाषण और स्वागत गीत के साथ हुआ। अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट किए गए। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली थे। समारोह में अर्जुन पुरस्कार विजेता तैराक भानू सचदेवा तथा सीबीएसई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्राचार्या व मास्टर्स एथलीट डॉ. रिचा सूद भी उपस्थित रहीं।

प्रधानाचार्य डॉ. नीरज अवस्थी ने कहा कि खेल चरित्र निर्माण का माध्यम हैं। उन्होंने अनुशासन, परिश्रम, टीम भावना और परस्पर सम्मान पर बल दिया। उद्घाटन के बाद पहले दिन छात्राओं की तैराकी व जूडो प्रतियोगिताएं हुईं। दूसरे दिन छात्रों की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों ने अभ्यास और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया।

समापन समारोह विद्यालय सभागार में बैंड प्रस्तुति और नृत्य के साथ हुआ। विजेताओं को डॉ. परवेज अली ने पदक व ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से अनुशासन और निरंतर अभ्यास बनाए रखने को कहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *