नोएडा: बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा (बाबूजी) की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा का शनिवार रात नोएडा में निधन हो गया। वह सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, सत्यवती मिश्रा करीब एक सप्ताह से फेफड़ों के संक्रमण के कारण गंभीर अवस्था में थीं। इलाज के दौरान देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी आयु 79 वर्ष बताई जा रही है। कलराज मिश्रा और सत्यवती मिश्रा का विवाह 7 मई 1963 को हुआ था।
उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले चुके थे। निधन की खबर सामने आने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।कलराज मिश्रा ने स्वयं सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी धर्मपत्नी आज अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।भाजपा नोएडा महानगर के पदाधिकारी अमित त्यागी के अनुसार, अंतिम संस्कार रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *