नोएडा: डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन को लेकर पर्थला पर प्रदर्शन, महिलाएं आगे; लिखित आदेश तक आंदोलन जारी

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
डूब क्षेत्र में बिजली के अधिकार की मांग को लेकर रविवार को पर्थला ओवरब्रिज के पास मुख्य मार्ग पर श्रमिकों और किसानों का प्रदर्शन हुआ। भारतीय किसान परिषद के अनुसार इसमें करीब 10,000 लोग शामिल हुए। महिलाओं ने बच्चों के साथ अग्रिम पंक्ति में भाग लिया।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफ़ा ने इसे श्रमिक वर्ग और किसानों की एकजुटता बताया। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए—“बिजली-पानी हक है हमारा” और “बिजली नहीं तो वोट नहीं”। उनका कहना था कि डूब क्षेत्र में शहर संवारने वाले लोगों को जीवनयापन के लिए बिजली नहीं मिल रही। जब तक सरकार यह अधिकार सुनिश्चित नहीं करती, संघर्ष जारी रहेगा।
माताओं और बहनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने औपचारिकता निभाने के लिए चोटपुर कॉलोनी में कुछ मीटर बांटे, जबकि कई इलाकों में न लाइन है, न मीटर। वहां लोग कैसे रह रहे हैं, इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि परिषद श्रमिकों के साथ खड़ी है। सरकार के ठोस आदेश या वास्तविक बिजली आपूर्ति तक धरना-प्रदर्शन व्यापक रूप से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *