भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि, नोएडा में हुआ अंतिम संस्कार

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन शनिवार रात नोएडा में हो गया। वे 79 वर्ष की थीं। रविवार को उनके नोएडा स्थित आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजनाथ सिंह शाम 5:30 बजे आवास पहुंचे। उन्होंने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोकसंतप्त परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं।इससे पहले सेक्टर-94 स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया गया। छोटे पुत्र अमित मिश्रा ने मुखाग्नि दी। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
आवास पर भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, नोएडा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला महामंत्री अमित त्यागी, ओमवीर अवाना और संजय बाली सहित कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *