नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने बौमा कनेक्सपो इंडिया 2026 कार्यक्रम के दौरान संभावित यातायात दबाव को देखते हुए डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम 15 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपोमार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। इसमें प्रतिदिन करीब 10,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।
यातायात पुलिस के अनुसार सामान्य दिनों की तरह यातायात संचालन जारी रहेगा। हालांकि एक्सपोमार्ट गोलचक्कर पर दबाव बढ़ने पर इसे अस्थायी रूप से बंद कर डायवर्जन लागू किया जा सकता है।
डायवर्जन मार्ग:
गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहनों को एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर और एलजी गोलचक्कर होते हुए जगत फार्म की ओर भेजा जाएगा। वहां से वे अपने गंतव्य पहुंच सकेंगे।
पार्किंग व्यवस्था:
कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों और वाहन चालकों को अपने वाहन नासा (बड़ा गोलचक्कर) पार्किंग में खड़े करने होंगे।आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस और फायर सर्विस) को डायवर्जन के दौरान बिना रुकावट पास कराया जाएगा।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और असुविधा से बचने की अपील की है। किसी भी समस्या पर यातायात हेल्पलाइन 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
