ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में प्रथम एलुमनी मीट, देश-विदेश से जुटे पूर्व छात्र

ग्रेटर नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम) गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शनिवार को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन की ओर से प्रथम एलुमनी मीट का आयोजन हुआ। देश-विदेश से पहुंचे पूर्व छात्रों ने इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में पुराने दिनों को याद किया और एक-दूसरे से मुलाकात की।

कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व छात्र देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में मेहनत और प्रतिभा से विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्हें छात्रों पर गर्व है। पूर्व छात्रों की उपलब्धियां संस्थान की पहचान और प्रतिष्ठा मजबूत करती हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों से विश्वविद्यालय से जुड़े रहने और इसकी प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार, उपाध्यक्ष अमित कुमार झा, महासचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह और उप महासचिव गार्गी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संरक्षक प्रो. राणा प्रताप सिंह और डॉ. विनय लिटोरिया का भी मार्गदर्शन रहा।

‘Reconnect. Relive. Reunite.’ थीम पर आयोजित इस मीट का उद्देश्य पूर्व छात्रों का संपर्क मजबूत करना, अनुभव साझा करना और नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन के अवसर तैयार करना था। एसोसिएशन ने पूर्व छात्रों को एक मंच पर जोड़ने, आपसी सहयोग बढ़ाने और विश्वविद्यालय के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने वाले सभी पूर्व छात्रों, पदाधिकारियों और विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *