नोएडा: हिण्डन डूब क्षेत्र में बिजली को लेकर आमरण अनशन 14वें दिन, 5 महिलाएं अस्पताल में भर्ती

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय किसान परिषद के धरने का 14वां दिन रविवार को भी जारी रहा। परिषद के अनुसार आमरण अनशन पर बैठे 35 लोगों में 23 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल थे। इनमें से 5 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिषद ने कहा कि इन महिलाओं की जगह पांच अन्य महिलाओं ने अनशन शुरू कर संख्या फिर 35 कर दी। धरना दिन-रात चल रहा है और इसमें महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद हैं।महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार बिजली उपलब्ध नहीं कराती, प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धरने पर आ रही अन्य महिलाएं भी आमरण अनशन को तैयार हैं। बिजली कब मिलेगी, इसका फैसला अब सरकार और प्रशासन को करना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर खलीफा ने कहा कि संगठन कामगार वर्ग के साथ हर कसौटी पर खड़ा है और संघर्ष जारी रखेगा। यह दावा परिषद का है। प्रशासन की ओर से इस प्रेस विज्ञप्ति में कोई प्रतिक्रिया शामिल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *