

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को सेक्टर-33, शिल्प हाट के पास हेलीपैड ग्राउंड में हुआ। कथा 10 अक्टूबर तक हर दिन शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेगी।
पहले दिन आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने भागवत महात्म्य सुनाया। कुंती और भीष्म स्तुति के प्रसंगों से उन्होंने भक्ति और जीवन मूल्यों की बात की। पितृ पक्ष में कथा श्रवण और पितरों के स्मरण को विशेष बताया। पंडाल में “जय श्री राधे”, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” और “जय गोपी चित्तचोर प्रभु” के जयघोष के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्त शिरोमणि नंदू भैया की उपस्थिति भी रही।
मुख्य अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह ने व्यास पीठ को नमन किया और आचार्य का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता और श्रीमती रीना गुप्ता रहे। पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, श्री जी गौ सदन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल और इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश सौरभ श्याम शमशेर भी पहुँचे।
परिषद के शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, सीए राजीव गुप्ता, सीए मुकेश सिंघल, अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पंकज जिंदल, नरेश शर्मा, आर.के. शर्मा, राजीव, राजेश गुप्ता, त्यागी, सीए मनोज गोयल, विनय गुप्ता, पी.एस. बंसल, चौधरी कुशल पाल सिंह, आशीष सिंह, सुरेन्द्र गर्ग और राजेश शर्मा उपस्थित रहे।
अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता सुनीता मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. टी.एन. गोविल, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, रामरतन शर्मा, राकेश कत्याल, पंकज जिंदल और मुकुल वाजपेयी सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि स्थल पर पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता और कथा के बाद भंडारे व प्रसाद की व्यवस्था है। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होने का आह्वान किया।
