नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े फेरबदल के तहत नोएडा जोन की कमान अभय कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। वे अब तक एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन थे। उनकी जगह ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी संतोष कुमार को दी गई है।
नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह को यातायात और महिला सुरक्षा का प्रभार सौंपा गया है। अर्चना सिंह को अपराध और मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। शैव्या गोयल को मुख्यालय और प्रोटोकॉल के साथ अपराध, अभिसूचना तथा साइबर सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।कमिश्नरेट में कुल पांच अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
