नोएडा: सेक्टर-14ए शनि मंदिर में है ग्वालियर के अमृत पत्थर की शनि शिला, 10 अक्टूबर को पितृदोष निवारण व शनि शांति महायज्ञ का आयोजन
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा जोन के नए एडीसीपी बने अभय कुमार मिश्रा, ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार को; मनीषा सिंह को यातायात व महिला सुरक्षा
नोएडा: भारत विकास परिषद की श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव से भक्तिमय हुआ नोएडा, वामन अवतार और श्रीराम के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन
नोएडा: विदेशी सिविल सेवकों ने नोएडा साइबर सेल का दौरा किया, साइबर पुलिसिंग मॉडल से अवगत कराया
नोएडा: एमएलसी चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा नोएडा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक

नोएडा: सेक्टर-14ए शनि मंदिर में है ग्वालियर के अमृत पत्थर की शनि शिला, 10 अक्टूबर को पितृदोष निवारण व शनि शांति महायज्ञ का आयोजन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या के अवसर पर 10 अक्टूबर को यमुना पुस्ता मार्ग, सेक्टर-14ए के सामने स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में पितृदोष निवारण एवं शनि शांति महायज्ञ, सुंदरकांड पाठ, भंडारा, भजन संध्या और धार्मिक झांकियों का आयोजन होगा।

शनि सेवा समिति (पंजीकृत), नोएडा ने बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।समिति के अध्यक्ष ठा. मान सिंह चौहान ने बताया कि प्रातः 10:30 बजे आचार्य पीसी भट्ट और उनकी टीम विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ कराएंगे। श्रद्धालु पितरों के नाम से आहुति देकर शनिदेव का आशीर्वाद ले सकेंगे। सुबह 11 बजे विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण होगा। शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ, 7 बजे संध्या आरती तथा 7:30 से रात 10 बजे तक भजन संध्या और झांकियां रहेंगी।

मंत्री एडवोकेट राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2003 से नोएडा मंदिर के साथ श्री सिद्ध पीठ शनि धाम, ग्वालियर में भी भंडारे की व्यवस्था नोएडा की प्रबंध कमेटी करती है। आयोजकों के अनुसार ग्वालियर का मंदिर त्रेतायुग से प्रसिद्ध है। अक्टूबर 2003 में वहीं से अखंड ज्योति नोएडा लाई गई थी और उसी अमृत पत्थर से बनी शनिदेव की प्रतिमा यहां विराजमान है।कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद डॉ. महेश शर्मा रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कृष्णपाल मलिक, विधायक पंकज सिंह और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर मुख्य अतिथि होंगे। आयोजकों ने शनि भक्तों से अपील की है कि वर्ष की अंतिम शनि अमावस्या पर मंदिर पहुंचकर पितरों के नाम से आहुति दें और प्रसाद ग्रहण करें।इस प्रेस वार्ता में कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *