सौगात: रेल मंत्री ने गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा की मांग पर दी दो नई ट्रेनों की जानकारी

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद डॉ. महेश शर्मा के पत्र का जवाब देते हुए लोकसभा क्षेत्र के लिए दो नई रेल सेवाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

यह मांग डॉ. महेश शर्मा ने रेल मंत्री से की थी।पत्र के जवाब के अनुसार, कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल मेल (14153/14154) का परिचालन दादरी और खुर्जा के रास्ते होगा। साथ ही खुर्जा-मेरठ सिटी मेमू (64573/64574) को भी स्वीकृति मिली है। लंबे समय से लंबित क्षेत्रीय संपर्क की इस मांग के पूरा होने से यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

डॉ. महेश शर्मा ने मांग स्वीकार करने के लिए रेल मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार का काम निरंतर आगे बढ़ रहा है। सांसद ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री का जिले की जनता की ओर से भी धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *