-SCCM डे और प्रथम नेशनल क्रिटिकल केयर डे पर ‘केयर एट कम्युनिटी डोरस्टेप’ थीम पर निकला वाॅक फॉर लाइफ
नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (SCCM), दिल्ली-नोएडा ने रविवार को ISCCM Day और प्रथम National Critical Care Day के अवसर पर ‘Care at Community Doorstep’ (क्रिटिकल केयर समुदाय आपके द्वार) थीम पर वॉकथॉन का आयोजन किया। लगभग 250-300 डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ ने इसमें हिस्सा लिया।
वॉकथॉन चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए के गेट नंबर-4 पर समाप्त हुआ। इसका उद्देश्य आम लोगों में क्रिटिकल केयर, आपातकालीन स्थिति में समय पर सही कदम उठाने और चिकित्सा सुविधाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजकों ने यह संदेश दिया कि क्रिटिकल केयर केवल आईसीयू तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत समुदाय स्तर पर जागरूकता से होती है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने समापन पर चिकित्सकों को संबोधित करते हुए समय पर चिकित्सा सहायता और क्रिटिकल केयर सेवाओं की अहमियत पर जोर दिया।
उन्होंने जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सक समुदाय के प्रयासों की सराहना की तथा डॉ. अखिल तनेजा और डॉ. आशुतोष भारद्वाज के नेतृत्व की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में कैलाश अस्पताल समूह की चेयरपर्सन डॉ. उमा शर्मा, डायरेक्टर क्रिटिकल केयर डॉ. अनिल गुरनानी, SCCM दिल्ली-नोएडा के चेयरपर्सन डॉ. अखिल तनेजा, सचिव डॉ. अमित गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. अनूप अग्रवाल सहित समिति के कई सदस्य और नोएडा-दिल्ली एनसीआर के बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद रहे।


