नोएडा में श्री राम लखन धार्मिक लीला का चौथा दिन: मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ“

-रामलीला संस्कृति और संस्कारों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित रखती है” — डॉ. पीयूष द्विवेदी;
आलोक द्विवेदी ने कहा—सत्य की लड़ाई लड़कर ही मिलती है विजय

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा 10 वर्षों से आयोजित रामलीला के चौथे दिन बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली एनसीआर के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि मीडिया क्लब नोएडा के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, इंदु प्रकाश (ओएसडी नोएडा प्राधिकरण), संजय जैन (मुख्य अभियंता नोएडा विद्युत विभाग), संजीव बेदी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष द्विवेदी ने कहा कि भगवान श्री राम और लक्ष्मण के आदर्श हमें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक लीलाएं हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित रखने का काम करती हैं। उन्होंने कमेटी द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि आलोक द्विवेदी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने सत्य की लड़ाई लड़कर विजय प्राप्त की। उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन वे सत्य से कभी पीछे नहीं हटे। रामलीला हमें यही सिखाती है कि सत्य की लड़ाई लड़कर ही विजय हासिल की जा सकती है।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा राकेश शर्मा, नरेश शर्मा, सुशील शर्मा, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष शर्मा, पंकज झा, दिनेश भाटी और डॉ. एके त्यागी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आयोजन से पहले भगवान श्री राम की बारात यात्रा और डांडिया महोत्सव का आयोजन भी किया गया।आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल और उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर चेयरमैन मनोज अग्रवाल (सीएमडी, प्रिया गोल्ड), वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पं. कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंह, पीयूष गोयल, कार्तिक मिश्रा, रामरतन शर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह, अरुण चौहान, सुमित अग्रवाल, डॉक्टर श्वेता गोयल, शुभम गर्ग, रमेश गोयल, शेषनाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *