खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: चार मूर्ति चौक पर अंडरपास जल्द खुलेगा, सीईओ ने लिया निर्माण का जायजा

ग्रेटर नोएडा,( नोएडा खबर डॉट कॉम)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक पर बन रहे अंडरपास को जल्द ही वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोलने की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने मंगलवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया और इसे तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। अंडरपास की छत (स्लैब) का काम जल्द खत्म होने वाला है, जिसके बाद वाहन इसके ऊपर से गुजर सकेंगे। हालांकि, अंडरपास का पूरा निर्माण छह महीने में होगा।
सीईओ ने अंडरपास के आसपास का दौरा किया और वर्क सर्किल एक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी सर्विस रोड को दुरुस्त करने और चौड़ा करने के निर्देश दिए। साथ ही, फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट के नियमित रखरखाव का आदेश दिया। सीईओ ने 60 मीटर रोड की सर्विस रोड को चौड़ा करने, 80 मीटर रोड और 130 मीटर रोड का भी जायजा लिया। 80 मीटर रोड, जो ऐस सिटी के पास 60 मीटर और 130 मीटर रोड को जोड़ती है, उसे जल्द पूरा करने के लिए कहा गया। जमीन विवाद के कारण 100 मीटर हिस्सा अधूरा है। सीईओ ने 130 मीटर रोड पर बस-वे का काम इस वित्तीय वर्ष में पूरा करने के निर्देश दिए।
पिछले रविवार को एसीईओ सुमित यादव ने भी चार मूर्ति चौक के अंडरपास और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों का दौरा किया था। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता जांची और गौड़ सिटी टू के 12वें एवेन्यू के सामने की सड़क का हाल देखा। स्थानीय लोगों ने सड़क को ठीक करने और सेंट्रल वर्ज पर आरसीसी दीवार बनाने की मांग की। एसीईओ ने सेक्टर-4 की सड़कों पर गड्ढों को तुरंत भरने के निर्देश दिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *