ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

ग्रेटर नोएडा: सेक्टर 36 के निवासियों ने पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में कैंडल मार्च के जरिये जताया रोष

ग्रेटर नोएडा
सेक्टर 36 के निवासियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगांव में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात पूरे सेक्टर में पैदल मार्च करके पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे बुलंद करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।

सुनील प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार को कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू कर बालाकोट जैसा सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए जिससे कश्मीर घाटी में अमन चैन और शांति बहाल हो सके। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इस हृदय विदारक घटना में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। पाकिस्तान की बहुत बड़ी कायरता कि हिंदुस्तानी भाइयों को धर्म पूछ पूछ कर गोली मारी गई हम इसका विरोध करते हैं।

इस अवसर पर बलराज हूड़ ज्ञानवीर पहलवान राजू पंडित सुनील प्रधान डॉ अजय भाटी गौतम नागर सुजीत तिवारी मोहित भाटी एसपी यादव मास्टर संगीत संजीव पाठक अनुज उपाध्याय विपिन भाटी राजू सोलंकी सचिन भाटी विपिन जी देवेन्द्र पंडित अशोक शर्मा चंद्रपाल बंसल पप्पी बसोया विनोद जी सुदर्शन तोंगड गौरव नागर सचिन नागर अरविंद सिंह महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *