खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा प्राधिकरण के एडिशनल सीईओ का निर्देश, भंगेल सलारपुर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटेगा

नोएडा, 30 अप्रैल।

नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री ने बुधवार को भंगेल एलिवेटिड रोड एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक (जन स्वास्थ्य), परियोजना अभियन्ता (जन स्वास्थ्य)-द्वितीय, वरि० प्रबन्धक (पर्क सर्किल)-8 एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी वेंडर्स को डबल डस्टबिन रखने और भंगेल -सलारपुर में फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण को जल्द हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

1. एलिवेटिड रोड के नीचे सड़क अनुरक्षण एवं फुटपाथ, सैन्ट्रल वर्ज आदि कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

2. भंगेल में सुपर सकर मशीन से नाले की सफाई का कार्य प्रगतिरत पाया गया। अगले 07 दिन में नालों को साफ करने हेतु निर्देशित किया गया।

3. नाले में अनेक जगह फ्लोटिंग मैटेरियल पाया गया। जिसे नियमित रूप से नहीं निकाला जा रहा था। पूर्व में भी इस सम्बन्ध में निर्देश दिये गये थे। अतः संविदाकार म/स अमृत कंस्ट्रक्शन को. पर रू0 50,000/- की पेनल्टी लगाई गई।

4 समस्त वेण्डरों को डबल डस्टबिन रखने एवं कूड़ा कूड़े की गाड़ी को ही देने हेतु आईईसी एक्टिविटी चलाने के निर्देश दिये गये।

5. ग्राम भंगेल सलारपुर की हाउस होल्ड का रिवाईस सर्वे करते हुए तदानुसार डोर टू डोर की गाडी बढ़ाने के निर्देश दिये गये।

6. ग्राम भंगेल सलारपुर में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ एवं मार्ग पर अतिक्रमण पाया गया तथा काफी संख्या में अवैध वेण्डर भी लगे पाये गये। वर्क सर्किल-08 को अभियान चलाकर फुटपाथ एवं सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये गये।

7. ग्राम भंगेल सलारपुर डी०एस०सी० मार्ग पर एजेंसी म/स न्यू मॉडर्न एंटरप्राइजेस द्वारा करायी जाने वाले मैकेनिकल सफाई उचित नहीं पायी गई जिसके दृष्टिगत म/स न्यू मॉडर्न एंटरप्राइजेस पर रू0 2.00 लाख की पेनल्टी लगाई गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *