खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

ब्रेकिंग न्यूज़ : नोएडा प्राधिकरण के दो कर्मी निलंबित और एक लेखपाल को निलंबित करने की सिफारिश शासन को भेजी

नोएडा, 6 मई।

नोएडा प्राधिकरण के दो कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही और कार्य मैं रुचि न दिए जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है और एक लेखपाल को अतिक्रमण रोकने में सफल और अवैध निर्माण को बढ़ावा देने के मामले में निलंबित करने की सिफारिश उसके मूल विभाग राजस्व परिषद के साथ ही उत्तर प्रदेश शासन को की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वी०टी०) के कार्यालय में तैनात श्री प्रमोद कुमार उद्यानकर्मी एवं श्री कुलदीप कुमार अनुरक्षक द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरतने, बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने, प्राधिकरण के कार्यों में रूचि नहीं लिये जाने एवं उच्च अधिकारियों के आदेशो की अवहेलना की गई। इस संबंध में कई बार मौखिक रूप से कार्य प्रणाली में सुधार हेतु निर्देशित किया गया, परन्तु उक्त निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया जिसके कारण शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई।

उक्त के अतिरिक्त 1.08.2024 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिलाधिकारी व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा नौएडा के ग्रामो यथा हाजीपुर, सलारपुर खादर इत्यादि के निरीक्षण के दौरान दिये गये निदेशो के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों द्वारा स्टाफ के साथ औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निमार्ण कार्यों के प्रारंभ में ही सीलिंग/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं की गई और न ही उच्च अधिकारियों के निरीक्षण उपरांत दिये गये निर्देशो के कम में प्रभावी कार्यवाही की गई, जिससे इतने बड़े पैमाने पर अवैध निमार्ण हुए। इस संबंध में संबंधित लेखपाल श्री विनय कुमार चौहान की शासकीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही परिलक्षित हुई।

उक्त का प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए श्री प्रमोद कुमार, उद्यानकर्मी (कोड सं0 3526) एवं श्री कुलदीप कुमार, अनुरक्षक (कोड सं० 3623) को निलंबित कर प्राधिकरण के कार्मिक विभाग से सम्बद्ध किया गया साथ ही श्री विनय कुमार चौहान, लेखपाल (कोड सं0 3734) को निलंबित किये जाने हेतु इनके मूल विभाग राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र प्रेषित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *