खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा : गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के निकट मेट्रो ट्रेन के सामने 25 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

नोएडा, 6 मई।

नोएडा में गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के निकट मंगलवार को एक 25 वर्ष की महिला ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर 39 क्षेत्रान्तर्गत गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के सामने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर एक युवती सिम्मी पुत्री राजीव रंजन हाल निवासी गेट नंबर 1 नियर सचिन डेरी सलारपुर थाना सेक्टर 39 उम्र 25 वर्ष ने आत्महत्या कर ली । उक्त सूचना पर थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है, युवती के परिजनों को सूचित किया गया है तथा अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *