मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा: एक्टिव सिटीजन टीम ने परीचौक के पास लगाई प्याऊ

ग्रेटर नोएडा, 13 मई।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए एक्टिव सिटीजन टीम के सहयोग से ग्रेटर नोएडा परी चौक गोल चक्कर पर शीतल पेयजल के लिए तीन मटके लगाए गए। परी चौक पर भारी संख्या में बाहर के लोगों को आना-जाना बना रहता है जिसको देखते हुए यहां मटको में ठंडा पेयजल भरा गया एवं रोजाना लगभग 30 से 35 पानी की (20 ली०) बोतल डाली जाएंगी।

इस पुण्य कार्य में विशेष रूप से अखिलेश दुबे, राकेश प्रताप सिंह, ए सी पी ट्रैफिक पुलिस टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव जी, का सहयोग रहा। एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्य मनजीत सिंह व हरेन्द्र भाटी का कहना है कि गर्मी के समय में परी चौक पर प्याऊ लगाने से लोगों को पानी पीने की सुविधा हो जाएगी और उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर भी जगह-जगह ऐसे ही पानी के मटके रखे जाने चाहिए जिससे कोई भी राहगीर प्यासा ना रह सके।
यह पुनित कार्य अन्य के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बनेगा तथा अन्य लोग भी इस सेवा में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।
इस मौक़े पर मनजीत सिंह, राकेश प्रताप सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, हरेन्द्र भाटी, अखिलेश दुबे, टी पी सिंह राकेश पाल, सुमित कुमार, राकेश आदिवासी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *