मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा में पानी की बर्बादी रोकने को लगेंगे स्मार्ट मीटर, 20 करोड़ होंगे खर्च

-ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा, 13 मई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को जल और सीवर विभाग की समीक्षा की। एसीईओ ने जल विभाग को स्मार्ट मीटर योजना का टेंडर शीघ्र निकालने के निर्देश दिए। स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर 20 करोड रुपए से अधिक का खर्च आने का आकलन है।

एसीईओ ने गर्मी में पानी की खपत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति नेटवर्क को दुरुस्त करने और सीवर के ओवरफ्लो को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। ओवरफ्लो की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। एसीईओ ने गंगा जल परियोजना और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रस्तावित एसटीपी के कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान ओएसडी अभिषेक पाठक वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक गुरविंदर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, वर्क सर्कल के प्रभारी प्रभात शंकर आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *