नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

ग्रेटर नोएडा: रोजा याकूबपुर में लीज बैक के 57 प्रकरणों की हुई सुनवाई

ग्रेटर नोएडा, 16 मई।

किसानों के लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सुनवाई जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा और ओएसडी राम नयन सिंह ने शुक्रवार को रोजा याकूबपूर के 57 प्रकरणों पर सुनवाई की। किसानों से साक्ष्य भी प्राप्त किए। ओएसडी भूलेख गिरीश कुमार झा ने बताया कि किसानों की मांग पर लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आबादी व्यवस्थापन के लिए बनी समिति सुनवाई कर रही है। सुनवाई 24 मार्च से शुरू हुई है। शेष गांवों की भी सुनवाई तय शेड्यूल के मुताबिक की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *