नोएडा: आवारा कुत्तों पर यूपी सरकार का सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन: विजय गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री
नोएडा: सोरखा गांव में किसानों के घर तोड़े जाने पर विवाद,भारतीय किसान परिषद की प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी
नोएडा पंजाबी समाज ने गौतमबुद्धनगर जिले की राजनीति में मांगी भागीदारी, 2027 विधानसभा चुनाव पर नजर: विपिन मल्हन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही दिल की बात
मायावती का पैतृक गांव बादलपुर: गौतम बुद्ध नगर में तीनो विधानसभा में बसपा की बैठकें, बहुजन समाज को जोड़ने का मौका
नोएडा: प्राधिकरण की वादाखिलाफी के खिलाफ किसानों ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग

नोएडा में बीजेपी ने अहिल्याबाई होल्कर के सनातन धर्म मे योगदान को किया याद

नोएडा, 24 मई।

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मठ, मंदिर और तालाब पर सफाई अभियान चलाया। इसके चलते शनिवार को प्राचीन शिव मंदिर ग्राम छलेरा में मंदिर की सफाई और उसके पश्चात आरती और पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्करर जी के चित्र पर माल्यार्पण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री और प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल की उपस्थित रहे। कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा जिलाध्यक्ष महेश चौहान द्वारा संचालित की गई।

प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने इस मौके पर कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर संपूर्ण राष्ट्र का गौरव हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ से सोमनाथ तक लगभग 10,000 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया। उनका जीवन धर्म, न्याय और सेवा का प्रतीक है।”

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिल्याबाई के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। आज नमामि गंगे मिशन इसका जीतजाता उद्धरण है। देश के हिंदू तीर्थ स्थलों के पुनर्निर्माण करने के कारण उनको पुण्य श्लोक कहा गया तथा अनेक लोक कल्याणकारी कार्य करने के कारण लोक माता कहा गया।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई एक न्यायप्रिय शासिका थीं। उन्होंने महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं शुरू कीं साथ ही अपने शासनकाल में उन्होंने देशभर के प्रमुख मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया। साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा की।

कार्यक्रम उपरांत मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जिलाध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली गई और उसके बाद मंत्री बृजेश सिंह जिलाध्यक्ष के घर पहुँचे जो ग्राम छलेरा में ही हैं। वहाँ उन्होंने उनके साथ संगठन को ले कर कई मुद्दों पर चर्चा की और साथ ही पदाधिकारियों से मुलाकात भी की। उन्होंने जिलाध्यक्ष महेश चौहान को रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर हुए सभी कार्यक्रम के लिए बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों को ऐसे ही चलाए रखने का आग्रह किया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुचित्रा कक्कड़, प्रज्ञा पाठक, गिरीश कोटनाला, विनोद शर्मा, युधवीर चौहान, नरेश शर्मा, उमेश त्यागी, तन्मय शंकर, अशोक मिश्रा, पूनम सिंह, डिंपल आनंद, चंदगीराम यादव, अशोक मिश्रा, प्रमोद बहल, अमित त्यागी, भूपेश चौधरी, विपिन झा, रामनिवास यादव, गिरिजा सिंह, चमन आवान, सुशील शर्मा, राजेंद्र अवाना, भगत भाटी, रवि यादव, विनोद त्यागी, महेश अवाना, योगेंद्र चौधरी, गोपाल गौर, मुक्तानंद शर्मा, अर्पित गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *