खास खबर: नोएडा प्राधिकरण ने प्रधानमंत्री की अपील पर लिया फैसला, वाहनों में ईंधन में 20 प्रतिशत की कटौती
नोएडा: बिशनपुरा गांव ने उठाई नोएडा प्राधिकरण और मोजेक फर्नीचर कंपनी के खिलाफ आवाज, आरोप- पानी की लूट, अवैध गेट और प्रदूषण की मिलीभगत
खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो

नोएडा : पत्रकारों के हित की रक्षा के लिए पत्रकार आयोग का गठन किया जाए-ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री, यूपी

-पत्रकार होते हैं समाज का आईना : डॉ महेश शर्मा

नोएडा , 24 मई।

सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में शनिवार को जनप्रतिनिधियों द्वारा नोएडा मीडिया क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई।  इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर,गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नगर पहुंचे।

शहर के तमाम मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में सभी को संबोधित करते हुए गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है, नई कार्यकारिणी से उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह देश और समाज के हित में काम करेंगे, साथ ही नोएडा मीडिया क्लब के जरिए यहां के सदस्य पत्रकारों के उत्थान और विकास के लिए भी काम करेंगे, वही नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि देशभर की निगाहें नोएडा की मीडिया पर रहती है नोएडा मीडिया क्लब पत्रकारों के हित के साथ-साथ देश और समाज की सेवा में भी अपना योगदान करें।

दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार को हमेशा निष्पक्ष और निडर होकर पत्रकारिता करना चाहिए। समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष के दिनों से ही पत्रकारों के बीच काम किया है,पत्रकार अपनी कलम से ही किसी को सांसद या विधायक बना देते हैं, देश और समाज में पत्रकार की भूमिका बहुत अहम है,उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में हर वर्ग के लिए आयोग बना हुआ है तो ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए भी पत्रकार आयोग बनना चाहिए, उन्होंने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के विकास के लिए कभी भी उनकी जरूरत पड़ने पर मदद का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों और वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर उनका धन्यवाद अदा किया गया, इस मौके पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि नोएडा मीडिया क्लब आने वाले दिनों में पत्रकारों की हितों की रक्षा के लिए काम करेगा साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी आवाहन किया कि वह पत्रकारों की समस्याओं और सुरक्षा के लिए उनके साथ कदम मिलाकर काम करें ताकि पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक होकर देश और समाज के लिए काम कर सके, कार्यक्रम के दौरान वरिष्ट्ठ पत्रकारों में वीरेंद्र मलिक, मोहम्मद आज़ाद, विनोद शर्मा, सुरेश  चौधरी, मुख्यराम, संतोष सिंह पुरुषोत्तम भदोरिया, महासचिव जय प्रकाश सिंह , सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *