खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

ग्रेटर नोएडा: प्रतिबंधित 33 कछुए बरामद, दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 24 मई।

थाना बीटा-2 पुलिस ने प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार किये हैं। इन दोनों के कब्जे  कब्जे से 33 प्रतिबंधित कछुए बरामद किये गए हैं।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के अनुसार थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त 1. रिंकू पुत्र श्रवण 2. सोनू पुत्र अखिलेश को ग्राम नट मढैय्या के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 33 प्रतिबंधित कछुए बरामद किये गये है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस के अनुसार दिनांक 24.05.2025 को एनीमल वैलफेयर एनजीओ के सदस्य द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा कछुओं की बिक्री हेतु तस्करी की जा रही है। वादी की सूचना पर थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को 33 प्रतिबंधित कछुए सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामद 33 कछुओं को वन-विभाग की टीम बुलाकर सुपुर्द किया गया।

अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तों द्वारा ऑर्डर मिलने पर प्रतिबंधित कछुओ को पकड़कर महंगे दामों मे बेचने हेतु तस्करी किया करते थे। पूर्व मे भी गिरफ्तार अभियुक्त का अन्य साथी भीम 100 कछुओं के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. रिंकू पुत्र श्रवण निवासी ग्राम रती, थाना गढ मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ वर्तमान पता झुग्गी नट मढैय्या, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
2. सोनू पुत्र अखिलेश निवासी ग्राम रती, थाना गढ मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ वर्तमान पता झुग्गी नट मढैय्या, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *