उत्तर प्रदेश पुलिस को नया मुखिया मिल गया है। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मौजूदा डीजीपी प्रशांत कुमार के 31 मई 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। राजीव कृष्ण को कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया है और वह अगले स्थायी डीजीपी की नियुक्ति तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक माने जाने वाले राजीव कृष्ण ने हाल ही में नकलविहीन पुलिस भर्ती परीक्षा कराकर सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी यह उपलब्धि उनकी कार्यक्षमता और निष्पक्षता को दर्शाती है।