मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, 50 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

नोएडा, 2 जून।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना फेस-2 पुलिस और सीआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड, सेक्टर 93 कट के पास की गई, जिसमें 26.5 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये) और 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
  1. चंदन राव (24 वर्ष), निवासी सेक्टर 66, ममूरा, नोएडा
  2. अजीम (22 वर्ष), निवासी बी-98, तिगड़ी एक्सटेंशन, नोएडा
  3. शमीम (28 वर्ष), निवासी अकबरपुर, थाना तुगलकाबाद, दिल्ली
  4. बन्टी कुमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम कालोली, थाना अनुपशहर, बुलंदशहर
  5. सूरज राव (29 वर्ष), मूल निवासी जीजीखान रोड, अबुलमोदी, कोलकाता, हाल पता सेक्टर 66, ममूरा, नोएडा
बरामद सामग्री:
  • 2 किलोग्राम ओजी गांजा
  • 8 किलोग्राम शिलोंग गांजा
  • 16.5 किलोग्राम मेंगो गांजा
  • 3 मोटरसाइकिल: टीवीएस राइडर (DL3SFQ2639), स्प्लेंडर (UP16CN9825), होंडा एसपी (DL3SFN5727)
तस्करी का तरीका:
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे थाईलैंड से ओजी गांजा, शिलांग और पहाड़ी क्षेत्रों से शिलोंग व मेंगो गांजा मंगवाकर एनसीआर क्षेत्र में रिटेलरों को सप्लाई करते थे। वे अधिक मुनाफे के लिए महंगे दामों पर गांजा बेचते थे। तस्कर पकड़े जाने से बचने के लिए लगातार स्थान बदलते थे और व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करते थे ताकि पुलिस उन्हें ट्रैक न कर सके। गांजा सप्लाई के लिए मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया जाता था।
कानूनी कार्रवाई:
अभियुक्तों के खिलाफ थाना फेस-2 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयों को जारी रखने का संकल्प जताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *