खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, तीन की मौत, दो घायल

ग्रेटर नोएडा, 5 जून।
ग्रेटर नोएडा में आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार गिरने से पांच व्यक्ति घायल हो गए जिनमें से तीन की अस्पताल में मौत हो गई दो को गंभीर रूप से घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस संबंध में निर्माण कंपनी के संबंधित ठेकेदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार के अनुसार ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार गिरने की घटना में पांच व्यक्ति (महिला और पुरुष) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक प्रथम और थाना कासना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान दो महिलाओं और एक पुरुष की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान निम्नलिखित है।
  1. अनीता, पत्नी कालका प्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसी, थाना खन्ना, जिला महोबा।
  2. मालती, पत्नी पुष्पेंद्र, उम्र 34 वर्ष, निवासी मकरबई, जिला महोबा।
  3. पुष्पेंद्र, पुत्र झल्लू, उम्र 40 वर्ष, निवासी मकरबई, जिला महोबा।
दो अन्य घायल व्यक्तियों, धीरेंद्र कुमार (32 वर्ष, निवासी ग्राम ननोरा, थाना श्रीनगर, जिला महोबा) और उमेश (35 वर्ष, निवासी ककोड़, जिला बुलंदशहर) का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, घायलों की स्थिति सामान्य है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखी। संबंधित ठेकेदार को हिरासत में लिया गया है। मृतकों के परिजन मौके पर मौजूद हैं, और उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अनुसार प्रारंभिक जांच में निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की संभावना जताई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की जांच जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *