खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा: एनजीटी के आदेशों के उल्लंघन की शिकायत, टाइल बिछाने का कार्य रोका गया

नोएडा, 8 जून।
नोएडा के सेक्टर 137 में फेलिक्स हॉस्पिटल के नजदीक पेड़ों के आसपास और खुले स्थानों में अवैध टाइल वर्क की शिकायत के बाद नोएडा अथॉरिटी और वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। यह कार्य नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन था, जिससे पेड़ों की जड़ों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था। यह शिकायत पर्यावरण विद विक्रांत तोगड़ ने दर्ज कराई थी।
उन्होंने नोएडा अथॉरिटी और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वेक्षण किया और टाइल वर्क पर तत्काल रोक लगा दी। साथ ही, नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
वन विभाग ने भविष्य में ऐसे गैरकानूनी कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें और इस तरह के मामलों की जानकारी तुरंत संबंधित विभागों को दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *