नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों की सफाई में लापरवाही पर 50 हजार का जुर्माना ठोंका

ग्रेटर नोएडा, 12 जून।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों की सफाई में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को प्राधिकरण के महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) आरके भारती और वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह ने अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, 130 मीटर रोड और डीएससी रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों के किनारे धूल, गंदगी और पत्तों के ढेर पाए गए, जिससे प्राधिकरण ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए।
महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से नाराजगी जताते हुए सफाई के लिए जिम्मेदार कंपनी एंटनी वेस्ट हैंडलिंग पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह राशि कॉन्ट्रैक्टर के अग्रिम भुगतान से काटी जाएगी। साथ ही, कंपनी को सड़कों की तत्काल मैकेनिकल स्वीपिंग और कूड़ा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
आरके भारती ने स्पष्ट किया कि सड़कों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। प्राधिकरण का यह कदम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक सख्त संदेश है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *