मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा में दो मजदूरों के झगड़े में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 23 जून।
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के नॉलेज पार्क-2 में एक निर्माणाधीन निजी यूनिवर्सिटी में कार्यरत दो मजदूरों के बीच हुए आपसी झगड़े में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, घटना 23 जून 2025 को हुई, जिसके बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
घायल मजदूर गोलू कुमार (30 वर्ष), जो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नीरपुर गांव का निवासी था और वर्तमान में नॉलेज पार्क-2 की झुग्गी-झोपड़ी में रहता था, को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी हरिमोहन, जो बिहार के मोतिहारी जिले के पंसारी विशनपुर वेराटांड का निवासी है, को हिरासत में ले लिया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *