नोएडा, (नोएडा खबर),
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए “द टाइम्स ऑफ इंडिया” द्वारा आयोजित “टाइम्स सम्मान” समारोह में कमिश्नरेट के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह सोमवार 23 जून को जी.एल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में आयोजित होगा। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार सम्मानित होने वाले प्रमुख कार्य और अधिकारी/कर्मचारी:
-
सर्वश्रेष्ठ सीसीटीएनएस पुलिस स्टेशन: थाना कासना ने जनवरी 2024 से मई 2025 तक सीसीटीएनएस रैंकिंग में 91.23 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। थाना पुलिस ने शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया।
-
सबसे कठिन मामला सुलझाने वाली टीम: थाना बिसरख के उप-निरीक्षक राकेश बाबू और उनकी टीम ने फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
-
सर्वश्रेष्ठ LIU अधिकारी: उप-निरीक्षक राकेश चौहान ने स्थानीय अभिसूचना इकाई में प्रभावी सूचनाएं एकत्र कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दिया।
-
सर्वश्रेष्ठ रिकवरी: स्वाट टीम प्रभारी यतेन्द्र कुमार और उनकी टीम ने 200 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ बरामद किए, जिससे तस्करी पर अंकुश लगा।
-
सर्वश्रेष्ठ कनविक्शन: सूरजपुर पुलिस कार्यालय की मुनेश्वरी देवी और आरक्षी अमित कुमार ने 2183 अभियोगों में 2212 अभियुक्तों को सजा दिलाई, जिसमें 21 को आजीवन कारावास हुआ।
-
सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन प्रबंधन: थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ल ने समाचार एजेंसियों के साथ समन्वय कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखा।
-
सर्वश्रेष्ठ पुलिस खिलाड़ी: महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।
-
सर्वश्रेष्ठ फायरमैन: फायरमैन देवेंद्र सिंह ने अग्नि दुर्घटनाओं और रेस्क्यू कार्यों में अदम्य साहस दिखाया।
-
सर्वश्रेष्ठ प्रथम रेस्पॉन्डर (112): पीआरवी कमांडर विवेक कुमार ने 3 मिनट 59 सेकंड में आत्महत्या के प्रयास को रोककर एक व्यक्ति की जान बचाई।
-
सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक पुलिस अधिकारी (महिला-बीट): थाना जेवर की उप-निरीक्षक अंकिता पटेल ने जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया।
-
सर्वश्रेष्ठ मीडिया प्रबंधन: मीडिया सेल प्रभारी सुबोध कुमार तोमर ने भ्रामक सूचनाओं का खंडन कर सटीक जानकारी प्रसारित की।
-
सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस अधिकारी: थाना सेक्टर-20 की उप-निरीक्षक शिल्पा चिकारा ने बलात्कार के मामले में इनामिया अपराधी को गिरफ्तार कर त्वरित आरोप पत्र दाखिल किया।
-
सर्वश्रेष्ठ यातायात पुलिस अधिकारी: मुख्य आरक्षी अशोक कुमार ने खोए बैग और 80 हजार रुपये मालिक को लौटाए तथा दुर्घटना पीड़ित को प्राथमिक उपचार दिया।
-
सर्वश्रेष्ठ पुलिस नागरिक सेवा थाना: थाना सेक्टर-39 के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने IGRS रैंकिंग में 86.23 अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
सर्वश्रेष्ठ प्रोएक्टिव राजपत्रित अधिकारी: सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह (नोएडा) और अरविंद कुमार (ग्रेटर नोएडा) ने कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की यह उपलब्धि न केवल पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा भाव को भी उजागर करती है।