खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

ग्रेटर नोएडा: बिरौंडी गांव में गंदगी पर एसीईओ सख्त, 2 लाख का जुर्माना, कर्मचारियों का वेतन रोका

ग्रेटर नोएडा ( नोएडा खबर)
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बुधवार को बिरौंडी गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में भारी खामियां पाए जाने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। गांव में गंदगी और कूड़ा न उठाए जाने की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिम्मेदार फर्म मेसर्स विमलराज पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी के साथ नोटिस जारी किया गया।
एसीईओ ने प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने प्रबंधक/सहायक प्रबंधक और सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके अलावा, प्रबंधक/सहायक प्रबंधक को कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
श्रीलक्ष्मी वीएस ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए ठेकेदारों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के निवासियों से अपील की कि वे कूड़े को डस्टबिन में डालें और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *