मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा : रालोद का देश भर में एक करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने देशभर में चल रहे अपने सदस्यता अभियान को और तेज करने का ऐलान किया है। नोएडा के सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने बताया कि अप्रैल 2025 से शुरू हुआ यह अभियान वर्तमान में 14 राज्यों में सक्रिय है, और पार्टी का लक्ष्य एक करोड़ नए सदस्य जोड़ना है। त्यागी ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 20 नए सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया है, और 20 से अधिक सदस्य जोड़ने वाले कार्यकर्ता को ही सक्रिय सदस्य माना जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव प्रस्तावित है, जिसके लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है।त्रिलोक त्यागी ने कहा कि नोएडा और आसपास के क्षेत्रों सहित देशभर में किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। रालोद इन मुद्दों को केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएगा और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर शीघ्र समाधान की मांग करेगा।

प्रेसवार्ता में त्यागी ने जोर देकर कहा कि रालोद जाति और धर्म आधारित राजनीति में विश्वास नहीं करता। उन्होंने जनता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि देश को जाति-धर्म के आधार पर बांटने से बचें और सभी के समान अधिकारों की रक्षा करें।

प्रेसवार्ता में उनके साथ नोएडा महानगर अध्यक्ष विजेंद्र यादव, युवा महानगर अध्यक्ष गौरव आजाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत दौला, प्रदेश महासचिव हेमा पाठक, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी, जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी, अंशुमान आनंद, यशवीर भाटी, सुनील पांडेय, नोएडा उपाध्यक्ष विजय भाटी, अभिषेक त्यागी, क्षेत्रीय महासचिव निशांत भाटी, युवा उपाध्यक्ष गंधर्व त्यागी और पवन सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *