खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

गौतमबुद्ध नगर : आकल पुर, म्याना और मकसूदपुर के किसानों की मांग हुई पूरी, 4300 रुपये मुआवजा का मंजूरी

गौतमबुद्ध नगर, 16 मार्च।

गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्राम आकलपुर, म्याना और मकसूदपुर के किसानों की मांग पूरी हो गई है। यहां किसानों की 2 लाख 70 हज़ार वर्ग मीटर आबादी की जमीन भी छोड़ी गई तथा 4300 रूपए वर्ग मीटर बढ़े हुए मुआवजे को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी।

उल्लेखनीय है कि विगत अक्टूबर माह में ग्राम आकलपुर, म्याना और मकसूदपुर के किसानों की आबादी संबंध समस्याओं को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मांग की थी, जहां विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर श्री मनीष कुमार वर्मा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अरुणवीर सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुश्री श्रुति, श्री कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेंद्र भाटिया व शैलेन्द्र सिंह वह अन्य अधिकारियों के साथ तीनों ही ग्रामों की पुरानी आबादियों को छोड़े जाने को लेकर किसानों के मध्य में विस्तृत चर्चा हुई।

अब किसानों की पुरानी बनी आबादियों को छोड़े जाने पर सहमति दे दी गई है, जिसे लेकर आज उपरोक्त ग्रामों के तकरीबन हजारों किसानों ने सम्मान समारोह का आयोजन किए। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का ग्राम जोरदार स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री जी को किसानों के हित में निर्णय लिए जाने को लेकर भी साधुवाद दिया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनके हितों को लेकर कृत संकल्पित है। जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट के लिए किसानों ने अपनी जमीनों को देकर, उत्तर प्रदेश और देश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *