खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

गौतमबुद्ध नगर : भाकियू की 19 मार्च को जीरो पॉइंट पर फिर होगी किसान महापंचायत

ग्रेटर नोएडा, 17 मार्च।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 19 मार्च 2025 को जीरो प्वाइंट ग्रेटर नोएडा में होने वाली महापंचायत को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की मीटिंग गांव अट्टा गुजरान में हुई। जिसकी अध्यक्षता बाबा सूबेदार रन्हेरा एवं संचालन ललित चौहान ने किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया सरकार एवं प्राधिकरण की गलत नीति के कारण किसानों का हनन हो रहा है बार-बार प्राधिकरण किसानों को बरगला रहा है किसानों का हक नहीं दे रहा,इन तानाशाह प्राधिकरण के खिलाफ हम सभी परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को एक समान नीति के तहत 10% प्लॉट एवं 64.7% प्रतिकर आदि के लाभ दिए जाने तथा 1 जनवरी 2014 से देश में नया भूमि अधिकरण कानून लागू होने के बाद जमीन दिए जाने से प्रभावित सभी किसानों को बाजार दर का 4 गुना मुआवजा, 20% प्लॉट एवं सभी भूमिधर और भूमिहीन किसानों को रोजगार एवं पुनर्वास आदि के सभी लाभ दिए जाने तथा साथ ही आबादियों का निस्तारण ।

महापंचायत में नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना विकास प्राधिकरण,जेवर एयरपोर्ट,जिला शासन- प्रशासन,बिजली विभाग आदि परियोजनाओं से प्रभावित सभी किसानों को उक्त सभी लाभ दिलाने के लिए आगामी 19 मार्च 2025 को जीरो प्वाइंट ग्रेटर नोएडा पर महापंचायत की जा रही है। सभी ग्राम वासियों ने आश्वासन दिया कि हमारे गाँव से सैकड़ो की तादात में लोग ट्रैक्टर ट्राली एवं बसो से महापंचायत में पहुँचने का काम करेंगे,इस मौके पर सैकड़ो ग्रामीण एवं किसान कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *