नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नोएडा में लापरवाही से आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी में हादसा, 25 वी मंजिल से 12 साल की बच्ची के सिर पर गिरी ईंट, 10 टांके लगे

नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी में शनिवार सुबह प्रबन्धन की लापरवाही से एक दुखद हादसा सामने आया, जिसमें 12 वर्षीय बच्ची अद्विका पाटनी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के सिर पर 25वीं मंजिल से एक भारी पत्थर (ईंट) गिरने से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी सर्जरी की गई और सिर में लगभग 10 टांके लगाए गए।इस हादसे ने सोसायटी प्रबंधन और निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अद्विका पाटनी अपनी फैमिली के साथ आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी में रहती है। शनिवार सुबह वह ट्यूशन के लिए सोसायटी के टावर से बाहर निकल रही थी, तभी अचानक 25वीं मंजिल से एक भारी पत्थर सीधे उसके सिर पर आ गिरा। इस घटना से बच्ची वहीं गिर पड़ी और उसके सिर से खून बहने लगा। सोसायटी के निवासियों और परिवार वालों ने तुरंत उसे मदरलैंड अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सर्जरी की गई। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य या रखरखाव में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ऊपरी मंजिलों से इस तरह की चीजों का गिरना सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है। निवासियों ने सोसायटी प्रबंधन से जवाबदेही और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।
पुलिस जांच शुरू
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोसायटी में एनबीसीसी द्वारा निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके दौरान यह हादसा हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *