खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों मे रोष, कमिश्नर से मिला भारतीय किसान यूनियन मंच

नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह से सेक्टर 108 स्थित कमिश्नरेट कार्यालय में मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर को नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली के खिलाफ किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और बताया कि प्राधिकरण किसानों की मांगों का समाधान करने में विफल रहा है, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण नई-नई स्कीमों के तहत भूमि का आवंटन तो कर रहा है, लेकिन किसानों को 10 प्रतिशत भूखंड देने के लिए भूमि की कमी का बहाना बनाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने न्यायालय में भी झूठा शपथ पत्र देकर गुमराह करने का प्रयास किया है। इसके अलावा, जिन किसानों की 5% कमेटी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनकी ख और ग कमेटी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है, और उनके नाम राजस्व विभाग में दर्ज नहीं किए गए हैं। इसके बजाय, किसानों को प्रताड़ित करने के लिए धारा 10 के नोटिस भेजे जा रहे हैं।

कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही जिला गौतम बुद्ध नगर की जिला अधिकारी और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से संवाद कर किसानों की समस्याओं का समाधान करवाएंगी।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र प्रधान, सूरज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, मुनेश प्रधान, दानिश सैफी, अमित बसोया, मनविंदर भाटी, आशीष चौहान, अल्केश बसोया, अशोक चौहान, अमित प्रधान, सुनील भाटी, गजेंद्र बैसोया, प्रिंस भाटी, राहुल पवार सहित अन्य कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *