नोएडा: श्रावण मास में मंदिरों व संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा साद मिया खान के मार्गदर्शन में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने एसीपी-1 प्रवीण कुमार सिंह के साथ पुलिस बल सहित थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों और आसपास के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।

श्रावण मास के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिरों और पूजा स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहन जांच की गई।

पुलिस टीम सीमावर्ती क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रभावी निगरानी रख रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात सुचारू रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार संचालन कराया जा रहा है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि श्रावण मास के दौरान सभी धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क निगरानी बनाए रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *