नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नोएडा प्राधिकरण ने तीन बिल्डरों से 353 करोड़ रुपये वसूली के लिए डीएम को भेजी चिट्ठी

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा प्राधिकरण ने तीन बिल्डरों से 353.41 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए कड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी (डीएम) को पत्र लिखकर इस राशि को भू-राजस्व की तरह वसूलने का अनुरोध किया है।
पहला मामला सैक्टर-78 के भूखंड का है, जो मैसर्स महागुन रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड को अप्रैल 2010 में दिया गया था। इस पर 116.96 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई नोटिस और कोविड-19 राहत के बावजूद भुगतान नहीं हुआ।दूसरा मामला सैक्टर-77 के भूखंड का है, जो मैसर्स प्रतीक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को मार्च 2010 में आवंटित हुआ। इस पर 162.27 करोड़ रुपये बकाया हैं, और कोई भुगतान नहीं किया गया।
तीसरा मामला सैक्टर-120 के भूखंड का है, जो मैसर्स प्रतीक रियल्टर्स को दिसंबर 2009 में दिया गया। इस पर 74.18 करोड़ रुपये बकाया हैं, और कोविड-19 राहत का लाभ भी नहीं लिया गया।नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर 4 सितंबर 2025 को डीएम को पत्र भेजा गया, ताकि यह राशि वसूली जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *