मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

गौतम बुद्ध नगर: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 की तैयारी बैठक में अनुपस्थित 13 मजिस्ट्रेटों को नोटिस, कठोर कार्रवाई की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
जनपद गौतम बुद्ध नगर में 06 और 07 सितंबर, 2025 को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 02 सितंबर को आई.आई.एम.टी. ग्रुप ऑफ कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के सी.वी. रमन हॉल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में 13 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित पाए गए। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम ने इन अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई, जिसमें एफ.आई.आर. दर्ज करना शामिल हो सकता है, की जाएगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो दिनों तक दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। जिला प्रशासन परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *