नोएडा: आवारा कुत्तों पर यूपी सरकार का सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन: विजय गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री
नोएडा: सोरखा गांव में किसानों के घर तोड़े जाने पर विवाद,भारतीय किसान परिषद की प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी
नोएडा पंजाबी समाज ने गौतमबुद्धनगर जिले की राजनीति में मांगी भागीदारी, 2027 विधानसभा चुनाव पर नजर: विपिन मल्हन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही दिल की बात
मायावती का पैतृक गांव बादलपुर: गौतम बुद्ध नगर में तीनो विधानसभा में बसपा की बैठकें, बहुजन समाज को जोड़ने का मौका
नोएडा: प्राधिकरण की वादाखिलाफी के खिलाफ किसानों ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग

नोएडा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताई सेवा पखवाड़ा की अहमियत, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन

नोएडा,( नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नोएडा महानगर ने रविवार को सेक्टर 116 स्थित जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नोएडा विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, और गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सेवा पखवाड़े के महत्व और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होने वाला यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, फल वितरण, प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी, प्रबुद्ध सम्मेलन, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर संगोष्ठी, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा, “भाजपा एक राजनीतिक दल होने के साथ-साथ राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है। जनसेवा और रचनात्मक कार्यों में पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा आवश्यक है, और भाजपा की मजबूती ही भारत की मजबूती है।”

महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा, “भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को सम्मान देते हुए राष्ट्र को विकसित बनाने के संकल्प के साथ काम करती है। हमारे कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ सभी सेवा कार्यों को सफल बनाएंगे।”कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, नबाब सिंह नागर, बिमला बाथम, विजेंद्र नागर, योगेंद्र चौधरी, विनोद त्यागी, चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गिरीश कोटनाला, तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, युद्धवीर चौहान, पूनम सिंह, ओमवीर अवाना, अमरीश त्यागी, रवि यादव, मनोज चौहान, प्रमोद बहल, मधु मेहरा, अशोक मिश्रा, मनीष शर्मा, हर्ष चतुर्वेदी, गौतम शर्मा, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, कल्लू सिंह, मनीष तिवारी, राहुल शर्मा, शशिधर उपाध्याय, राम किशन यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, चमन अवाना, शिवांश श्रीवास्तव, भूपेश चौधरी, एस पी चमोली, अमित त्यागी, अतुल त्यागी, शारदा चतुर्वेदी, महेश अवाना, भगत भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *