नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

गौतम बुद्ध नगर जिले के परिवहन विभाग की ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 13 वाहनों का चालान, 8.80 लाख रुपये वसूले

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतम बुद्ध नगर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि विभाग ने सेक्टर-142, नॉलेज पार्क और बादलपुर में 13 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चालान कर 8 लाख 80 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला। यह कार्रवाई सहायक संभागीय अधिकारी नंद कुमार, अभिषेक कनौजिया और यात्रीकर अधिकारियों की टीम द्वारा की गई।

डॉ. पांडे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 में अब तक 756 वाहनों का चालान और 506 वाहन जब्त कर 3 करोड़ 28 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया है।

उन्होंने ओवरलोडिंग के खतरों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सड़क दुर्घटनाओं, वाहन क्षति, सड़कों के नुकसान, ईंधन की बर्बादी, पर्यावरण प्रदूषण और कानूनी परेशानियों का कारण बनता है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत ओवरलोडिंग पर 20,000 रुपये और प्रति टन 2,000 रुपये का जुर्माना, वाहन जब्ती या लाइसेंस रद्द होने जैसी सख्त कार्रवाई हो सकती है।उन्होंने ट्रक चालकों, मालिकों और परिवहन व्यवसायियों से अपील की कि वे वाहनों की निर्धारित क्षमता का पालन करें। ओवरलोडिंग से बचने से न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि वाहनों की उम्र, सड़कों की स्थिति और पर्यावरण की रक्षा होगी। उन्होंने कहा, “जिम्मेदार नागरिक बनें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित भविष्य बनाएं।”

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *