केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की 50 वर्ष पुरानी मांग पर सकारात्मक वार्ता: मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिला

नोएडा में ट्रैफिक जाम ने ली जान, मददगार ने दिखाई मानवता, सेक्टर 51 RWA करेगा सम्मान

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा के बीडीएस मार्केट के पास ट्रैफिक जाम ने एक व्यक्ति की जान ले ली। सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को समय पर इलाज न मिलने के कारण अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

सेक्टर 51 के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति को एक मददगार ने शिवालिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां कर्मचारियों ने यह कहकर भर्ती करने से मना कर दिया कि व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने सुझाव दिया कि शव को सेक्टर 39 अस्पताल ले जाया जाए।मददगार व्यक्ति ने बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण अस्पताल पहुंचने में 10-12 मिनट लग गए। उनके अनुसार, जब वे घायल को लेकर चले थे, तब वह जीवित था। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान घायल के परिवार को भी सूचना मिल गई थी और वे शिवालिक अस्पताल पहुंच चुके थे।

संजीव कुमार ने कहा कि इस घटना ने ट्रैफिक जाम की गंभीरता को उजागर किया है, जिसके कारण समय पर इलाज न मिलने से एक अनमोल जान चली गई। उन्होंने बताया कि 50-80 लोगों की भीड़ में से केवल एक व्यक्ति ने आगे बढ़कर मदद की। इस नेक काम के लिए सेक्टर 51 RWA जल्द ही इस मददगार व्यक्ति को सम्मानित करेगा।संजीव ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा, “ऐसे मददगार व्यक्ति को हृदय से नमन। ओम शांति!”यह घटना नोएडा में ट्रैफिक प्रबंधन की खामियों को उजागर करती है और सवाल उठाती है कि क्या बेहतर व्यवस्था से इस जान को बचाया जा सकता था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *