मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: सेक्टर 46 में भव्य रामलीला की शुरुआत 22 सितंबर से, राम बारात और डांडिया नाइट का भी होगा आयोजन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी ने रामलीला ग्राउंड सेक्टर 46 में 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाले रामलीला महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता की। कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन मुरादाबाद के “श्री परिवार रघुवंशी संस्कृति मंच” के पंडित कृष्ण स्वामी और उनके प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

रामलीला का स्टेज दो हिस्सों में सजाया गया है। पहला 105 फीट लंबा, 8 फीट चौड़ा और 18 फीट ऊंचा, जबकि दूसरा 140 फीट लंबा, 40 फीट चौड़ा और 6 फीट ऊंचा होगा। 26 सितंबर को शुक्रवार शाम 4 बजे राम बारात ग्राउंड से शुरू होकर सेक्टर 46 के अंदर घूमते हुए शाम 7 बजे वापस लौटेगी। इसके बाद शाम 8 बजे रोटरी क्लब दिल्ली मयूर विहार के सहयोग से डांडिया नाइट का आयोजन होगा।

सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए ग्राउंड के चारों ओर 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 80 गार्ड, 25 गनमैन और आयोजन समिति के सदस्य हर जगह नजर रखेंगे।

प्रेस वार्ता में वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन व पूनम सिंह, मुख्य संरक्षक आलोक गुप्ता, मेला प्रमुख संजय गोयल, स्वागत अध्यक्ष रामवीर यादव, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सी.ए. मनोज अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, लीला संयोजक कृष्ण स्वामी, मुख्य यजमान अशोक गोयल, संगठन मंत्री कार्तिक मिश्रा, सुरक्षा प्रमुख सुशील कुमार सिंघल सहित विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, डॉ. एसपी जैन, पवन शर्मा, सतेंद्र शर्मा, मुकेश गुप्ता, विमल अग्रवाल, जिग्नेश भारद्वाज, बॉबी गुप्ता, नवनीत गुप्ता, विकास जैन, सुभाष शर्मा, नरेंद्र चोपड़ा, नवीन सोनी, श्रीधर गोयनका, विजय अग्रवाल, रामावतार, मोहनलाल गुप्ता, श्याम सुंदर सिंघल, राजीव अग्रवाल, राजेश जिंदल, अमित गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, तुषार गोयल, संयम जैन, वेदांत अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *