ग्रेटर नोएडा(नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तराखंड की प्राकृतिक वादियों से शुरू होकर नोएडा में स्थापित स्टार्टअप ‘वैदिक तत्वा’ अपने शुद्ध और ऑर्गेनिक उत्पादों के लिए चर्चा में है। यह स्टार्टअप घी, तेल और शहद जैसे प्राकृतिक उत्पादों का उत्पादन करता है। इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो में हाल नं. 12 के स्टाल 21/17 पर प्रदर्शित वैदिक तत्वा के उत्पादों को उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खूब सराहा।
वैदिक तत्वा की फाउंडर लहर गुप्ता ने कृषि मंत्री को बताया कि उनके सभी उत्पाद प्राकृतिक और पारंपरिक तरीकों से तैयार किए जाते हैं, ताकि उपभोक्ताओं तक प्रकृति का शुद्ध स्वाद और पोषण पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पहाड़ों के जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त उपज को बिना मिलावट के लोगों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही, यह स्टार्टअप स्थानीय किसानों और विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा है।
लहर गुप्ता ने बताया कि आज के दौर में मिलावटी उत्पादों के बीच उपभोक्ताओं को उत्पादों के स्रोत की जानकारी देना जरूरी है। इसके लिए वैदिक तत्वा ने प्रत्येक उत्पाद के लेबल पर स्रोत की जानकारी उपलब्ध कराई है, जिसे स्कैन करके पता लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता भी उपस्थित रहे। वैदिक तत्वा की इस पहल को देखकर कृषि मंत्री ने स्टार्टअप की गुणवत्ता और पारदर्शिता की प्रशंसा की।