मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

गौतमबुद्ध नगर : योगी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों पर बीजेपी 14 अप्रैल तक आयोजित करेगी विशेष कार्यक्रम

गौतमबुद्ध नगर, 24 मार्च।

भाजपा ज़िला गौतमबुद्धनगर ने उत्तर प्रदेश की 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान की ज़िला कार्यशाला रेड कारपेट नियर विप्रों गोल चक्कर के पास ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जिसमे मुख्यअतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मानसिंह गोस्वामी जी रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की कार्यशाला का मंच संचालन ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया।

ज़िला कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 8 वर्ष उपलब्धि भरे वर्ष इन 8 वर्षों के दौरान प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य हुए। उनके लिये 24 मार्च से 14 अप्रैल तक पार्टी संगठन के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

25 मार्च को जिला स्तर पर प्रेस वार्ता 27 मार्च को विधानसभाओं पर प्रेस वार्ता 25 से 27 तक ज़िला स्तर पर लाभार्थी मेला 28 से 30 मार्च तक घर घर संपर्क 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस व घर घर संपर्क अभियान विधानसभा पर 3 अप्रैल 5 गोष्टी जिला स्तर पर बाइक रैली प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन महिला जनसंपर्क ग्राम स्तर पर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विषय में बता कर 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव भाजपा के द्वारा मनाया जायेगा।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन के द्वारा दिये गये सभी कार्यों में अपना गौतमबुद्धनगर पहले स्थान पर आये उसके लिये सभी आयामों को पूरा करने के लिये ज़िला इकाई मंडल इकाई युवा मोर्चा महिला मोर्चा किसान मोर्चा ओबीसी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम संयोजक सह संयोजक बनाकर मिलकर पूरा करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी मनोज गर्ग युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतेन्द्र अवाना जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर राहुल पंडित पवन नागर वीरेन्द्र भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य सचिन शर्मा पवन त्यागी जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा विकास चौंधरी गुरुदेव भाटी अमित शर्मा अरुण प्रधान रवि जिन्दल महेश शर्मा अर्पित तिवारी चंद्रमणि भारद्वाज वरुण धीमान आनंद वर्धन चंदेल नीतेश भाटी उमेश भाटी विमल पुंडीर रजनी तोमर डॉक्टर संगीता रावल पंकज मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी राजीव सिंघल संजय भाटी मनोज प्रधान अजीत मुखिया ओमकार भाटी पंकज शर्मा ओंकार सिंह सुनील सोनिक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कार्यशाला में उपस्थित रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *