नोएडा विधायक पंकज सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा विधायक एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को पूरा नोएडा महानगर उनके प्रति अपार श्रद्धा और समर्पण लेकर उमड़ पड़ा। सेक्टर-26 स्थित विधायक कार्यालय सुबह से ही कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भीड़ से पूरी तरह खचाखच भर गया। बाहर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं और पूरा परिसर “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों से लगातार गूंजता रहा।

हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने विधायक पंकज सिंह को फूलों के विशाल गुच्छे, अंगवस्त्र, तलवार, भगवान की मूर्तियां, पुस्तकें और हाथ से लिखे शुभकामना पत्र भेंट किए। कई कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों वाले बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए और केक भी लाए।

अपने संक्षिप्त संबोधन में भावुक हुए पंकज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“आपका यह अपार स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। आज मेरा जन्मदिन नहीं, बल्कि नोएडा की जनता के प्रति मेरी सेवा का नया संकल्प दिवस है। इस समय विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील करता हूं कि अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक पात्र मतदाता का नाम जुड़े, यह सुनिश्चित करें। SIR फॉर्म भरवाने में कोई कोर-कसर न छोड़ें। यही मेरे लिए सबसे बड़ा जन्मदिन उपहार होगा।”

पूरे नोएडा महानगर के विभिन्न मंडलों में आज पंकज सिंह के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन, कंबल वितरण और भंडारे आयोजित किए गए। सेक्टर-62, 71, 34, 27, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सहित कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उत्सव का माहौल बनाया।भाजपा नेताओं ने इसे नोएडा की जनता का अपने युवा और ऊर्जावान विधायक के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पंकज सिंह न सिर्फ नोएडा के विकास पुरुष हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी हैं।कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और अंत में सभी ने मिलकर केक काटा तथा पंकज सिंह के उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ राष्ट्रगान गाया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *