नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

अयोध्या: श्रीराम मंदिर निर्माण में लगे 400 श्रमिकों का 19 मार्च को तीर्थ क्षेत्र न्यास करेगा सम्मान

अयोध्या, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले लगभग 400 श्रमिकों को हिंदू नववर्ष के अवसर पर विशेष सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह सम्मान कार्यक्रम 19 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।
पूज्य श्री महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में शनिवार को हुई न्यास की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। बैठक में प्रतिष्ठा द्वादशी के कार्यक्रमों सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।न्यास ने आगे निर्णय लिया कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रभु श्रीरामलला के विराजमान स्थल पर एक मंदिर बनाया जाएगा तथा उसके निकट राम मंदिर आंदोलन के हुतात्माओं की स्मृति में स्मारक का निर्माण किया जा रहा है।
प्रतिष्ठा द्वादशी के सभी कार्यक्रम अंगद टीला पर आयोजित होंगे, जिसमें 27 से 31 दिसंबर तक मंडल पूजा, श्री रामचरितमानस का संगीतमय अखंड पाठ, अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं तृप्ति शाक्य द्वारा भजन संध्या, कथक नृत्य नाटिका, कवि सम्मेलन तथा श्री रामकथा जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *